मेधावी छात्र का सम्मान, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह
पूर्णिया, अप्रैल 4 -- बैसा, एक संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र के रौटा पंचायत अंतर्गत कंजरा गांव में मैट्रिक परीक्षा में 88 प्रतिशत (440 अंक) प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र अशोक कुमार यादव को ग्रामीणों व समाजसेवियों द्वारा समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। गांव में इस तरह का यह पहला आयोजन रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। अशोक कुमार यादव, कंजरा निवासी संजय कुमार यादव एवं प्रतिमा देवी के इकलौते पुत्र हैं। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती। उनकी इस उपलब्धि से न केवल कंजरा गांव बल्कि पूरा रौटा पंचायत गौरवान्वित महसूस कर रहा है। अशोक कुमार यादव ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता, परिवार एवं गांव के लोगों के सहयोग का परिणाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.