सीवान, अप्रैल 3 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, करचोलिया के छात्र अतिश कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 483 अंक प्राप्त कर बिहार में 8वां स्थान हासिल किया है। शिक्षकों ने अतिश कुमार को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान गणित शिक्षक दीपक कुमार पंडित ने छात्र को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया। शिक्षकों ने कहा कि अतिश की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। वहीं अतिश कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और कड़ी मेहनत को दिया। उसने भविष्य में आईएएस अधिकारी बनने की इच्छा जताई। समारोह में प्राचार्या सविता कुमारी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.