रुद्रपुर, मई 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नगर निगम सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, करियर और शहर के विकास को लेकर विद्यार्थियों से संवाद भी किया गया। कार्यक्रम में मेयर विकास शर्मा और नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे ने मेधावियों को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शहर में डिजिटल लाइब्रेरी, करियर काउंसिलिंग सेंटर, बेहतर स्वच्छता व्यवस्था और अध्ययन सुविधाओं के विस्तार से जुड़े सुझाव भी रखे। मेयर ने कहा कि नगर निगम की भूमिका केवल सड़कों, नालियों और सफाई तक सीमित नहीं है। साथ ही शहर के भविष्य को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी भी उसकी है। उन्होंने घोषणा की है कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थ...