बुलंदशहर, अप्रैल 8 -- शिकारपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहरा में स्कूल चलो अभियान एवं सम्मान समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा क्विज और गणित ओलंपियाड जैसी परीक्षाओं में सफलता का परचम लहराने वाले छात्र-छात्रा प्रियंका, दीपिका, गुनगुन, सागर, भरत और उमेश कुमार को एआरपी टीम द्वारा सम्मानित किया गया। बीईओ अमन गुप्ता ने वीडियो कॉल से छात्रों से सीधा संवाद किया। नोडल प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। एआरपी टीम से विपिन कुमार राजौरा, प्रधानाध्यापक इम्तियाज, प्रियंका गौतम, चन्दन सिंह और जुगेन्द्र सिंह छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शिवकुमार, कृष्ण कुमार, राजपाल सिंह, पिन्टू कुमार, राजेश कुमार, रीता सिंह ने विचार रखे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.