धनबाद, जनवरी 22 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा के माटीगढ़ डैम परिसर में बुधवार को ब्राह्मण कल्याण मंच का वार्षिक अधिवेशन सह वन भोज हुआ। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों का जुटान हुआ। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय व विशिष्ट अतिथि धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, नीलम मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि रामा शंकर तिवारी, बॉबी पांडेय, जितेन्द्र दुबे, सुरेश चंद्र तिवारी उपस्थित थे। अधिवेशन में समाज के वर्तमान हालात, युवाओं की शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता व संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव ज्ञान, संस्कार और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाता रहा है। कार्यक्रम में गरीब व मेधावी छात्रों को शैक्षणिक सहयोग करने, युवाओं के लिए मार्गदर्शन कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.