सहारनपुर, अप्रैल 8 -- बुधवार को जेवी जैन कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति प्रो विमला वाई, महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ आईसी जैन तथा प्राचार्य प्रो वकुल बंसल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि द्वारा सत्र 2024-25 में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड व सिल्वर मेडल तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण आवश्यक है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ आईसी जैन ने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.