मेरठ, अप्रैल 21 -- सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लैपटॉप वितरित किए। ये लैपटॉप सिवालखास विधानसभा से जुड़े गौरव चौधरी द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। लैपटॉप प्राप्त करने वालों में क्रिश मलिक (ग्राम भदौड़ा), निशांत कुमार (ग्राम सतवई), समद सैफी (ग्राम चिदौड़ी) और शुभम कुमार (ग्राम चिंदौड़ी) शामिल रहे। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि डिजिटल शिक्षा के इस दौर में लैपटॉप जैसे संसाधन छात्रों के भविष्य को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होंगे। साथ ही छात्रों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.