बुलंदशहर, मार्च 24 -- स्याना। मंगलवार को नगर के सनराइज पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में परीक्षा परिणाम घोषित होने पर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य अनीता चौधरी ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन के साथ अध्ययन करना चाहिए, तभी वे जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...