हरदोई, अप्रैल 11 -- पिहानी। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय कला में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। प्रधानाध्यापक विजयमणि शुक्ला ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए सफलता के लिए लगातार मेहनत करने की सीख दी। अनुराग शुक्ला, आबिद रजा,आकांक्षा यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...