सोनभद्र, मार्च 30 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कोन में सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कोन विश्वजीत कुमार ने विद्यार्थियों को अंकपत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बीईओ ने मेधावी छात्रों को अंकपत्र के साथ कॉपी, पेन, लंच बॉक्स एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षा पांच के परिणामों में अकांक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आयुष कुशवाहा द्वितीय एवं यश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई, जिसे विद्यालय के छात्रों ने प्रस्तुत कर माहौल को भावपूर्ण बना दिया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार एवं...