जमशेदपुर, मई 5 -- जमशेदपुर। बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण के बीच सत्र 2024-25 एवं 2025-26 के कक्षा दशम (जैक बोर्ड) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कदमा टाटा वर्कर्स यूनियन 2 हाई स्कूल की शिक्षिका शिप्रा मिश्रा और विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् मंजू सिंह वरिष्ठ शिक्षिका बारीडीह हाई स्कूल, विद्या विकास समिति झारखंड के प्रांतीय समिति सदस्य अरविंद कुमार सिंह, संकुल प्रमुख रंजय कुमार राय, विद्यालय के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह एवं प्रधानाचार्य अभिलाष गिरि थे।

समारोह का उद्देश्य मुख्य अतिथि शिप्रा मिश्रा ने ...