मेधावी छात्रों के संग अभिभावकों का हुआ सम्मान
लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- गोला गोकर्णनाथ। गोकरन प्रसाद पब्लिक स्कूल लाल्हापुर में अभिभावक सम्मान के दौरान वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया, वहीं बच्चों के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले अभिभावकों को भी सम्मानित कर नई पहल की गई। समारोह की अध्यक्षता अरुण कुमार शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अनुराग मिश्रा मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि पंकज मिश्रा, सुधीर गुप्ता और उमेश अवस्थी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने उन अभिभावकों को विशेष रूप से सम्मानित किया, जिनके बच्चों ने पूरे सत्र में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही अनुशासनप्रिय विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.