हाजीपुर, मार्च 16 -- हाजीपुर। सं.सू. गुरुकुल विद्यापीठ के तत्वाधान में गुरुकुल क्लासेज द्वारा वार्षिक कॉन्क्लेव का आयोजन बालादास मठ स्थित गुरुकुल गर्ल्स स्कूल के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर हजारों छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति में हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अपने संबोधन में कहा कि गुरुकुल विद्यापीठ से उनका विशेष लगाव रहा है। इस विद्यालय के संस्थापक नवलेश जी उनके सहपाठी रहे हैं। कहा कि मित्र नवलेश जी अपनी संस्था गुरुकुल क्लासेज के माध्यम से प्रत्येक वर्ष दर्जनों छात्रों को आईआईटी और मेडिकल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश दिलाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। हाजीपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.