मेधावी छात्रों के प्रतिभा को मिला सम्मान
चाईबासा, जून 9 -- गुवा, संवाददाता। गुवा सेल क्लब में रविवार देर शाम पान तांती कल्याण समाज गुवा की ओर से इंटर, मैट्रिक एवं ओलंपियाड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नोवामुंडी भाग-एक की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी उपस्थित थीं। वहीं, विशिष्ट अतिथि पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी, कोल्हान प्रमंडल केंद्रीय अध्यक्ष मोतीलाल दास, समाज के संयोजक अभिमन्यु पान, मोहम्मद सरफराज एवं दिव्याकांत जी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। मौके पर देवकी कुमारी ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- मेधावी छात्र सम्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.