प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 14 -- सुवंसा। क्षेत्र के ज्ञान गंगा हायर सेकेंडरी स्कूल, पटहटिया कला में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कक्षा 9 में सत्यम चौरसिया, कक्षा आठ में संध्या चौरसिया, कक्षा सात में समा बानो, कक्षा छह की नैंसी यादव प्रथम रहीं, सभी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष राजकुमार चौरसिया, उर्मिला चौरसिया, प्रबंधक प्रदीप चौरसिया, प्रधानाचार्य आनंद यादव, शिक्षक अमितेश पटेल, अल्ताफ हुसैन, संतोष पाठक, आशा पटेल, रामकृष्ण यादव, शिवानी पाठक सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...