मोतिहारी, मई 3 -- तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के बिजुलपुर पंचायत के बकसवा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सपही गांव के दो छात्र शोहम राज व अंकित कुमार को मुख्य अतिथि विधायक कृष्ण नंदन पासवान द्वारा साइकिल व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मैट्रिक की छात्राएं रितीका कुमारी, रानी कुमारी, निशा कुमारी एवं अनुप्रिया कुमारी को भी मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। यह भी पढ़ें- प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र हुए सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...