कन्नौज, अप्रैल 16 -- सौरिख स्थित आशा ग्लोबल स्कूल में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता के लिए निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को क्रमश: गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ तीन विद्यार्थियों कक्षा 3 के अंश यादव, कक्षा 7 के कृष्ण गुप्ता और कक्षा 8 की छात्रा कंचन को विशेष रूप से साइकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.