कन्नौज, अप्रैल 25 -- क्षेत्र के चौधरी बीरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज, देईपुर में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का विद्यालय में सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी 15 अगस्त को सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा, जिससे अन्य विद्यार्थियों में भी पढ़ाई के प्रति प्रेरणा बढ़ेगी। प्रबंधक बादाम सिंह ने नियमित कक्षाएं लेने पर जोर देते हुए कहा कि इससे विषयों पर पकड़ मजबूत होती है। उन्होंने गणित, विज्ञान व अंग्रेजी के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने की भी घोषणा की। हाईस्कूल में अनुष्का चौहान, कुंज चौहान व साक्षी शर्मा तथा इंटरमीडिएट में आर्या गुप्ता, दीपिका प्रजापति व अंकुर यादव को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- शिक्षकों से सम्मान पाकर गदगद हुए विद्...