सहरसा, अप्रैल 6 -- सौरबाजार। प्रखंड क्षेत्र के चंन्दौर पश्चिमी पंचायत स्थित महेशपुर गांव में रविवार को उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महेशपुर के मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के सम्मान में पुरस्कार सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पंचायत समिति सदस्य कुमारी निभा की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीरज कुमार निराला सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। इसके बाद सफल छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजस्व पदाधिकारी तोषन कुमार, प्रधानाध्यापक अर्जुन कुमार, भजुमन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.