मेधावी छात्रा गुरमीता के नाम पर शुरू हुआ सड़क निर्माण
सहारनपुर, जून 2 -- सहारनपुर। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बंदूखेड़ी में सोमवार को मेधावी छात्रा गुरमीता तंवर के नाम से सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शुभारंभ ग्रामीणों ने फीता काटकर किया। ग्रामीणों ने बताया कि गुरमीता तंवर ने पिछले वर्ष श्री गुरुकुल विश्वविद्यालय, अमरोहा में अध्ययन करते हुए संस्कृत विषय में उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया था। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें एक लाख रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया था। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा सुभाष, सेठपाल, संजय आर्य, राजेश, बृजेश चौधरी, मामचंद, मांगे राम, अनिल कुमार, मदन सिंह, प्रदीप मुखिया और सुभाष आदि रहे। यह भी पढ़ें- मवाना के 19 मेधावी छात्राओं को मिला सम्मान यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.