मेधावी छात्रा को पुस्तक देकर किया पुरस्कृत
बहराइच, सितम्बर 21 -- बहराइच, संवाददाता। किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्वायत्तशासी संस्था के मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा एक इतिहास प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली एम ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अमृता मिश्रा को आधुनिक भारत का इतिहास पुस्तक देकर असिस्टेंट प्रोफ़ेसर सत्यभूषण सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सत्यभूषण सिंह ने बताया कि यह विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने का उनका व्यक्तिगत प्रयास है। वे समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करके विद्यार्थियों को इतिहास विषय से संबंधित स्तरीय पुस्तकें उपलब्ध कराते रहते हैं। इस अवसर पर वनस्पतिशास्त्र विभाग के वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आनंद श्रीवास्तव व मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास विभाग के असिस्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.