लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- न्याय पंचायत कुकरा में मेधावी छात्राओं के लिए स्टडी टेबल वितरण कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम कंपोजिट विद्यालय कुकरा परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें शिक्षा को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक की ओर से एडीओ आईएसबी शिव कुमार वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ न्याय पंचायत कुकरा के अंतर्गत आने वाले 11 विद्यालयों के प्रभारी, कंपोजिट विद्यालय कुकरा के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद था। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी शिव कुमार वर्मा ने कहा कि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। स्टडी टेबल मिलने से छात्राएं नियमित अध्ययन कर सकेंगी और अपनी प्रतिभा को और निखार सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ के एहतेशाम अहमद, अरविंद कुमार वर्मा, मोहम्मद इस्लाम सहित अन्य शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.