मेधावी छात्राओं को साइकिल बांटी
नई दिल्ली, मई 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आरके पुरम स्थित स्कूल में शनिवार को मेधावी छात्राओं का सम्मान एवं निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं को साइकिल वितरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। गर्मियों की छुट्टी के बाद छात्राओं को साइकिल वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आरके पुरम के विधायक अनिल शर्मा और रोटरी क्लब दिल्ली इंपीरियल की सराहना की जिन्होंने सरकार की योजना लागू होने से पहले ही 500 से अधिक छात्राओं को साइकिल प्रदान की। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने 500 मेधावी छात्राओँ को बांटी साइकिलें
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.