मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित, भेंट की प्रोत्साहन राशि
आगरा, अगस्त 8 -- दिल्ली गेट स्थित क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में श्री नारायण वाला शिक्षा सहायता समिति द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की दस मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की मेधावी छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इंटरमीडिएट कक्षा की मेधावी छात्राओं में वंशिका कुशवाह, शबा खान, तमन्ना शर्मा, तनु सोडवानी एवं वंशिका अगोनिया को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। वहीं हाईस्कूल की मेधावी छात्राओं में खुशी बंसल, रिया शर्मा, खुशी जैन, अनन्या सिकरवार एवं आयुषी को सम्मानित किया गया।संस्थापक विजय अग्रवाल ने कहा कि श्री नारायण वाला शिक्षा सहायता समिति द्वारा हर वर्ष मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाता है। आर्थिक रूप से सहयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.