गाजीपुर, मार्च 31 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पलिवार में वार्षिकोत्सव, सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षक संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वंशराज सिंह यादव और विशिष्ट अतिथि बीईओ सीताराम यादव रहे, जबकि अध्यक्षता बुझारत यादव ने की। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने सरस्वती वंदना किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने संगीत, नाटक, लोकगीत, कव्वाली और भोजपुरी गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की सभी ने सराहना की।मुख्य अतिथि वंशराज सिंह यादव ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा समाज की रीढ़ है, जो व्यक्ति के चरित्र निर्माण के साथ राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रखती है। उन्होंने कहा कि श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.