सीतापुर, मई 11 -- अकबरपुर, संवाददाता। तालगांव के मोहरैय्या स्थित श्री लाल जी सिंह बालिका इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। सम्मान समारोह में 10 वीं और 12 वीं के मेधावियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान जिसमे हाईस्कूल की छात्रा दिव्यांशी यादच, प्रियांशी, नैंसी मौर्या, सोनी यादव, देवेश त्रिपाठी व इंटर की छात्रा शिवांकी, अनामिका सिंह, दुर्गा गुप्ता, मोनू यादव व अन्य छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य उपेन्द्र कुमार वर्मा ने की। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान राणा सूर्यभान सिंह, सरोज कुमार सिंह, मूलचन्द्र, राजीव वर्मा, मनोज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...