शाहजहांपुर, जून 1 -- डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के सम्मान में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, प्रबंध समिति अध्यक्ष आलोक पांडेय, प्रबंधक राजेश कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्या डॉ. राखी मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शिल्पी गुप्ता ने छात्राओं को सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अभिभावकों के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही लक्ष्य प्राप्त होते हैं। उन्होंने छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास क...