मेधावी छात्राओं का सम्मान कर पूर्व मेयर ने वितरित की पाठ्य सामग्री
रुडकी, मई 15 -- रुड़की, संवाददाता। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद कन्या इंटर कॉलेज की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को पाठ्य सामग्री भी बांटी। कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित कर गौरव गोयल ने कहा कि विद्यार्थी देश का उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र की मजबूत नींव होते हैं। उन्होंने मेधावी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कॉलेज प्रबंधन को भी बधाई दी।महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्या रीनू सैनी ने कहा कि प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित करने से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलती है और उनमें आगे बढ़ने का उत्साह पैदा होता है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार, प्रबंधक रविंद्र सिंघल तथा उपप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.