गढ़वा, अप्रैल 22 -- मझिआंव। ऊंचरी स्थित आरके पब्लिक स्कूल में सीबीएसई 10वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बुधवार को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। स्कूल के आकाश कुमार पासवान ने 96% अंक लाकर विद्यालय के प्रथम स्थान हासिल किया है। अन्य 10 छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। तथा हाल ही में घोषित सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में 75% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 26 छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। स्कूल के निदेशक अलखनाथ पांडेय के द्वारा सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने सफल छात्रों को बधाई देते हुए बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 95% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्यूशन फीस में 100% छूट दी जाएगी। 60%...