विकासनगर, सितम्बर 9 -- मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 में श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर के चार छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा में कक्षा छह के शिवा और शीफा तथा कक्षा नौ की जुबैरिया और अक्षा ने परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। चार विद्यार्थियों के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक बिजल्वाण ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति जैसी परीक्षाएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने सफल छा...