अमरोहा, जून 28 -- शहर के एक रिसोर्ट में रविवार को सातवीं राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विधायक राजीव तरारा ने कहा कि योगासन को भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर एवं स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास तथा शारीरिक एवं मानसिक सुदृढ़ता का विकास करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विश्व योगासन चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों इन्दु मथुरिया, आकाश शर्मा, प्रवीण पाठक व रितु को विधायक ने सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- मेधावी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किय...