मेधावी को सम्मानित कर इंवर्टर भेंट किया
सीतापुर, मई 11 -- बिसवां, संवाददाता। बिसवां के मौजमपुर निवासी आदिल खान पे संसाधनों के अभाव में हाई स्कूल की परीक्षा मे 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रदेश में चौथा स्थान हासिल कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है। प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले आदिल खान ने यह सफलता स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज बल्देव नगर मानपुर से विद्यालय प्रधानाचार्य प्रतापगढ़ी के कुशल नेतृत्व में अर्जित की है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता दिग्गविजय सिंह देव ने पार्टी के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आदिल के घर पहुंच कर इनवर्टर व बैटरा प्रदान किया। जिससे बिजली जाने पर पढ़ाई में कोई व्यवधान न हो। इस दौरान माज शब्बीर, मेराज अहमद, पूर्व बीडीसी कमरुद्दीन, विनीत आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.