मेधावी का अधिकारियों ने घर जाकर किया सम्मानित
लखीमपुरखीरी, मई 3 -- शनिवार को एसडीएम मधु सुदन गुप्ता ने राजरानी माता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र रोहित राठौर को घर पहुंचकर सम्मानित किया। रोहित ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 93.6 फीसदी अंक प्राप्त कर जनपद की मेरिट में स्थान बनाया है। गांव धवरपुर जाकर मेधावी को सम्मानित किया गया। रोहित ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर उत्कृष्टता का नया मानक स्थापित किया। रोहित की इस उपलब्धि पर एसडीएम मधु सुदन गुप्ता, बीईओ देवेश राय, विद्यालय के व्यवस्थापक उमेश कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य आलोक कुमार सैनी एवं उप-प्रधानाचार्य संतोष मिश्रा ने रोहित के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। यह भी पढ़ें- संस्कृत परीक्षा में जनपद की सेकेंड टॉपर को डीएम ने किया सम्मानित एसडीएम मधु सुदन गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से इस स्तर की उपलब्धि अत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.