मुरादाबाद, मार्च 8 -- मेधा और हुनर से अपने-अपने क्षेत्र में नाम रोशन करने वाली 96 मातृशक्ति को महिला दिवस पर रविवार को एक भव्य आयोजन में सम्मानित किया गया। पंचायत भवन में महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में तमाम क्षेत्रों में नाम रोशन करने और योगदान देने वाली बेटियां महिलाएं जुटीं। मातृशक्ति को पुरस्कृत करने से पहले मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया। लखनऊ के आयोजन का पंचायत भवन मुरादाबाद में सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कौशल्या इंटर कालेज की बालिकाओं की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत एक लघु नाटिका का मंचन किया गया। सभी मेधावी छात्राओं, महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य पर मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, बेटी बचाओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.