नोएडा, अप्रैल 30 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (सीआईएससीई) की ओर से गुरुवार को जारी हुए आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं का बेहतर परीक्षा परिणाम देखकर छात्र खुशी से झूम उठे। तीनों स्कूलों में 12वीं का परिणाम शत प्रतिशत और 10वीं का 99.7 प्रतिशत रहा। कड़ी मेहनत व लगन से छात्रों ने यह मुकाम हासिल किया। परिणाम घोषित होने के बाद शिक्षकों ने छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। अन्य वर्षों के मुकाबले इस बार छात्रों का परिणाम ज्यादा बेहतर रहा है। बोर्ड ने सुबह 11 बजे परीक्षा परिणाम जारी किया। छात्रों को जैसे ही इसके बारे में पता चला कि उनका परिणाम घोषित हो गया, वे मोबाइल, कंप्यूटर व लैपटॉप के सामने टकटकी लगाकर बैठ गए। परिणाम में अच्छे अंक पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। जिस समय 10वीं का परिणाम घोषित हुआ, सभी छात्र स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.