मथुरा, मई 20 -- ब्रजधाम विद्या मंदिर पाली डूंगरा में सत्र 2025-26 की सीबीएसई कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के टॉपर्स को विद्यालय प्रबंधन द्वारा साइकिल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपनी सफलता पर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं उपस्थित अभिभावकों ने भी गर्व महसूस किया। इसमें विद्यालय चेयरमैन चौधरी जगवीर सिंह, डायरेक्टर भगत सिंह, प्रधानाचार्य वातेंद्र सिंह, सीनियर कॉर्डिनेटर हरीश चंद्र चतुर्वेदी, अब्दुल समद खान, भूपेंद्र कुंतल, हरिश्चंद्र यादव, मनोज कुंतल, नरेंद्र कुंतल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...