बिजनौर, मई 17 -- ग्राम जैतरा स्थित महाराणा प्रताप क्षत्रिय राजपूत सभा बिजनौर के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह सिसोदिया के निवास पर एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों के सम्मान समारोह को लेकर विस्तार चर्चा की गई।पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे और एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। कार्यक्रम की सफलता एवं भव्य आयोजन की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार, ओमप्रकाश सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह को सौंपी गई। बैठक में जयवीर सिंह सिसोदिया, शोभा राजपूत, नरेश वत्स, टीकम सिंह, बेघराज सिंह, चंद्रभान सिंह गहलौत, मीनू सिसोदिया, प्रभात चंद्र रहे। यह भी पढ़ें- महापुरुषों के जीवन, शौर्य और संघर्ष पर डाला प्रकाश इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश वत्स ने क...