मेधावियों को शील्ड-प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
बुलंदशहर, मई 21 -- यश पब्लिक स्कूल सरावा का वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। मेधावियों को शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य सर्वेन्द्र सिंह ने कहा कि बच्चों की यह सफलता उनकी एकाग्रता और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। बच्चों को आगे भी मेहनत करने की प्रेरणा दी। प्रबंधक सुभाष सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे शिक्षकों का कड़ा परिश्रम और अभिभावकों का विश्वास है। यह भी पढ़ें- मेधावियों को शील्ड-प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.