मेधावियों को शील्ड देकर किया गया सम्मानित
संभल, अप्रैल 1 -- कस्बा स्थित सूरजमुखी इंटर कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अपनी-अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं उनके अभिभावकों को पटका पहनाकर सम्मान दिया गया। समारोह में प्राथमिक स्तर पर कक्षा दो की छात्रा काव्या तथा उच्च कक्षाओं में कक्षा नौ के छात्र मोहित और समीर ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। पुरस्कार प्राप्त करते ही छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी अधिकारी श्वेतांक सारस्वत एवं थाना प्रभारी संदीप चौधरी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तहजीब अहमद ने शिरकत की। मंच का संचालन विराग दत्त गौड़ ने किया। इस अवसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.