देवरिया, अप्रैल 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को गृह परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। इसमें विभिन्न कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। घोषित परिणाम में कक्षा छ: की छात्रा अल्का गुप्ता ने प्रथम, आराध्या जायसवाल द्वितीय, अनन्या तृतीय, कक्षा सात में अनुराग सिंह ने प्रथम, आर्यन ने दूसरा, आनंद ने तीसरा, कक्षा आठ में शीतल सिंह ने प्रथम, आकृति ने द्वितीय, यशी मौर्या ने तीसरा व 11 वीं कक्षा में स्मृति चौहान ने प्रथम, शिवानी ने दूसरा और आलिया परवीन ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र ने कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। कठिन परिश्रम सफलता की राह दिखाती है। इस दौरान उप प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद, ज्ञानेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...