मेधावियों को मिला 'मान सिंह दत्ता शिक्षा रत्न सम्मान'
रुद्रपुर, मई 23 -- खटीमा, संवाददाता। एसएमएस दत्ता मेमोरियल नोजगे पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सीबीएसई परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में 'मान सिंह दत्ता शिक्षा रत्न सम्मान-2026' समारोह आयोजित किया गया। इसमें 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 40 मेधावी विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों सहित सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा सुदर्शन वर्मा, विद्यालय प्रबंध निदेशिका सुरेन्दर कौर एवं प्रधानाचार्य हेमचन्द्र पंत ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग में रिद्धि गुप्ता ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकि विज्ञान वर्ग में शिवालिका सिरोला ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.