कन्नौज, अप्रैल 25 -- हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही आदर्श बाल विकास इंटर कॉलेज, कायमपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। शानदार अंकों के साथ सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया और उन्हें माल्यार्पण कर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीन यादव ने बताया कि इस वर्ष भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट वर्ग में देव प्रताप ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा रोशनी, प्रांशी राठौर, दिलीप ने, आशीष, अभिषेक, कृतिका, भारत यादव और अंशिका ठाकुर ने अच्छे अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- कृष्णा इंटर कॉलेज का परिणाम रहा शानदार वहीं हाईस्कूल वर्ग में भी छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.