अमरोहा, मार्च 25 -- गजरौला। समग्र शिक्षा अभियान के तहत सोमवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला में मेधावियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सुधार एवं नवाचार के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के माध्यम से विद्यालयों में आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने शिक्षकों से नवाचारों को अपनाते हुए बच्चों को बेहतर एवं व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूजा, ज्योति, अन्नू ने टीएलएम मेले का आयोजन कर शिक्षण के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.