मैनपुरी, अप्रैल 2 -- नगर स्थित चौधरी देवीदयाल इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ संस्थापक अवधेश यादव द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। संस्था प्रबंधक अनिल यादव मुकुल और प्रधानाचार्य गौरव शाक्य ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने साथियों को सम्मानित होते देख अन्य विद्यार्थियों में भी आगे बढ़ने का उत्साह जागृत हुआ। उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय के शैक्षिक स्तर और अनुशासन की सराहना की। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं का उत्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.