मेधावियों को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
बलरामपुर, मई 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज में शुक्रवार को वर्ष 2025-26 के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। विद्यालय स्थापना दिवस पर नर्सरी से इंटरमीडिएट तक प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। समारोह की मुख्य अतिथि सेंट टेरेसा कॉलेज लखनऊ की निदेशक जेनेबीब लोम्वो रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में आरिफा उत्साही, नावेद अहमद, स्वर्ण सिंह, अशोक अरोड़ा व डॉ. प्रांजल त्रिपाठी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य क्रेग बटरफील्ड ने की। दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल और इन्टरमीडिएट के मेधावियों को किया गया सम्मानित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.