बदायूं, मार्च 30 -- बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने किया। मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रमाण पत्र, ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वर्षा यादव ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और शिक्षा उन्हें सही दिशा प्रदान करती है। डायरेक्टर वीपी सिंह, एमडी राहुल सिंह व प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन सिदरा खान व केशव शर्मा ने किया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.