अंबेडकर नगर, मई 3 -- अम्बेडकरनगर। रवीन्द्रनाथ तिवारी स्मारक इंटर कॉलेज भारीडीहा में मातृ पितृ छात्रवृत्ति योजना के तहत 14 मेधावियों को दो दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया। कामता प्रसाद सुंदरलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या के पूर्व एसोसिएट प्रो. डॉ सत्येंद्रनाथ त्रिपाठी की पत्नी डॉ स्वतंत्रता त्रिपाठी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी ने मातृ पितृ छात्रवृत्ति योजना के महत्त्व पर प्रकाश डाला। डॉ अमित त्रिपाठी ने अतिथियों का माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान किसान मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ संतोष सिंह, ओंकार सिंह, ऋषभ त्रिपाठी, रामभवन वर्मा, रामू, संतराम गुप्ता व आदिल बेग समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मेधावियों को छात्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.