कौशाम्बी, अप्रैल 21 -- संदीपन घाट के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में मंगलवार को बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित किया गया। सीबीएसई 10वीं के परिणाम में छात्र इस्कन्द शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर लकी प्रजापति 95.41 प्रतिशत अंक तो परिधि केशरवानी 88.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। सभी सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. डीएन तिवारी स्कॉलरशिप योजना के तहत डायरेक्टर डॉ. केके तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र की 22 महीने की फीस माफ करने की घोषणा की। यह भी पढ़ें- मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान जबकि द्वितीय स्थान पाने वाले की 20 महीने और तृतीय स्थान हासिल करने वाली छात्रा की 18 महीने की फीस माफ क...