इटावा औरैया, जून 8 -- इटावा। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा । इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन पांच जुलाई को किया जाएगा । इस संबंध में जानकारी देते हुए विवेक गुप्ता ने बताया कि अभिभावक अपने छात्र-छात्राओं की मार्कशीट 15 जून को 5 बजे तक जमा कर दें। इस कार्यक्रम में यूपी बोर्ड के 75 प्रतिशत से अधिक अंक वाले और सीबीएसई के 85 प्रतिशत से अधिक अंक वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...