प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज। प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से सहायता की आवश्यकता रखने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) ने बीटेक छात्रों के लिए मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना संचालित की है। इस योजना के तहत संस्थान की कुल स्वीकृत सीटों के शीर्ष 10 प्रतिशत विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 20,833 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। संस्थान प्रशासन के अनुसार प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का चयन उनकी जेईई मेन रैंक के आधार पर किया जाएगा। वहीं द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों के लिए चयन का आधार उनका शैक्षणिक प्रदर्शन यानी सीपीआई (क्यूम्युलेटिव परफॉर्मेंस इंडेक्स) होगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को यह आर्थिक सहायता साल में एक बार प्रदान की जाएगी。 यह भी पढ़...